समाज के कमजोर लोगों के हित में प्रतिदिन एक निस्वार्थ कार्य करना बहुत महत्वपूर्ण है।  यह जिम्मेदारी, रेड  क्रॉस दिवस पर परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के संघीय मंत्री एवं आई आर सी एस अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने अपने प्रेरणादायक संदेश के तहत रेड क्रॉस मूवमेंट को दी।   यह सन्देश उनकी ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी महासचिव डॉ वीर भूषण द्वारा पढ़ा गया।

इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस संयुक्त रूप से आई सी आर सी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड क्रॉस व रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा ८ मई को ,नई दिल्ली में मनाया गया।

इस समारोह में डॉ भूषण का साथ देने वालों में आई ऍफ़ आर सी के दक्षिणी एशिया के कंट्री कलस्टर के प्रधान श्री लीओन प्रॉप एवं आई सी आर सी, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल की प्रधान श्रीमती मैरी वंटज थी।  उन्होंने रेड क्रॉस स्वयं सेवकों व उनके कर्मचारियों द्वारा संसार भर में मानवता के लिए किये गए समीक्षात्मक योगदान को स्वीकारा। उन्होंने विभिन्न सन्दर्भों में अनेकों चुनौतियों के चलते अथक परिश्रम करनेवाले  रेड क्रॉस स्वयंसेवकों एवं उनके कर्मचारियों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान की ।

श्री नड्डा ने अपने वक्तव्य की आगे पुष्टि की कि “हेनरी दुनांत का युद्ध के अहातों के प्रति स्वैछिक, निष्पक्ष तथा मानवतावादी सेवा का विचार, रेड क्रॉस मूवमेंट के निर्माण के रूप में चिरस्थायी हुआ है। यह रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा ही है जो हम हर साल ८ मईको उनके  जन्मदिवस पर उत्सव मानते हैं।“