भारत में नियमित रूप से आने वाली आपदाओं में बाढ़ प्रमुख है | पैंतीस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में से तेईस राज्य बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं (स्रोत : गृह मंत्रालय, भारत सरकार ) |

इस वर्ष भारत के विभिन्न राज्यों (असम , मणिपुर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल) में बाढ़ का प्रकोप रहा है, बाढ़ की इस भीषण त्रासदी से करीब ३० लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि वर्त्तमान में इनमे से कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी कम हो गया है | बाढ़ की वजह से मरने वालो की संख्या १००० के ऊपर पहुंच चुकी है एवं १० लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जो इस समय अस्थायी आश्रयों और शिविरों में रहने को मजबूर है।

भारत के पूर्वी राज्य बिहार में हाल ही के दिनों में आयी बाढ़ को इस दशक की सबसे विभीषिक बाढ़ माना गया है, जिनसे केवल बिहार राज्य में ही करीब २० लाख से अधिक लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं ।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी (आई अर सी एस) इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रेसेंट सोसाइटीज (आई एफ आर सी) और इंटरनेशनल कमीटी ऑफ़ दी रेड क्रॉस (आई सी आर सी) के सहयोग व समर्थन से प्रभावित समुदायों को राहत समाग्री व सहायता प्रदान कर रही है। भोजन के अलावा विभिन्न आवश्यक वस्तुएँ जैसे की कपड़े, बर्तन के साथ-साथ रेड क्रॉस ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सहयोग प्रदान किया है, जिससे की गंदे/संक्रमित पानी को पीने से होने वाली महामारी के प्रकोप से लोगो को सुरक्षित रखा जा सके।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी इन बाढ़ पीड़ितों की मदद करने हेतु आम जनो से वित्तीय सहयोग की अपील करता है। अनुदान करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें