भारतीय प्रेस इंस्टीच्यूट (पी.आई.आई.), चेन्नई तथा रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आई.सी.आर.सी.), नई दिल्ली, पी.आई.आई. – आई.सी.आर.सी.वार्षिक पुरस्कार 2019 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है। इस वर्ष की विषय-वस्तु है “पर्यावरण में बदलाव का मानवीय मुद्दों पर प्रभाव”।

प्रविष्टियाँ दो कोटियों में आमंत्रित की जाती हैं:
* लेख
* फोटोग्राफ

प्रत्येक कोटि में, सर्वोच्च तीन प्रविष्टियों को क्रमशः रु. 100,000, रु. 70,000 तथा रु. 40,000 मिलेंगे।

नियम तथा शर्तें:

  1. आप अपनी प्रविष्टियों को 31 जुलाई 2019 तक, editorpiirind@gmail.com पर ईमेल कर दें या उन्हें प्रेस इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया, आऱ.आई.एन.डी. प्रीमाइसेस, सेकेण्ड मेन रोड, तारामणि सी.पी.टी. कैम्पस, चेन्नई – 600113 के पते पर भेज दें।
    2. लेख / फोटो, भारत में किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय समाचार-पत्र या पत्रिका में 1 अप्रैल 2018 तथा 15 मई 2019 के बीच प्रकाशित होनी चाहिए।
    3. क्षेत्रीय भाषाओं में छपे सभी लेखों के लिए, उनका एक सटीक अंग्रेजी अनुवाद अनिवार्य है।
    4. प्रत्येक कोटि में प्रति व्यक्ति को केवल एक प्रविष्टि की अनुमति है।
    5. प्रतिभागियों को अपने प्रविष्टियों के संदर्भ में, संबंधित समाचार-पत्र या पत्रिका का सबूत जमा करना पड़ेगा।
    6. जूरी या आयोजकों के परिवार के सदस्य / संबंधी, इसमें भागीदारी के लिए पात्र नहीं होंगे।
    7. जूरी का निर्णय अंतिम होगा।

परिणाम की घोषणा सितंबर 2019 में की जाएगी।

किसी प्रकार के प्रश्न हेतु कृपया संपर्क करें:

शशि नायर
निदेशक एवं संपादक, पी.आई.आई. चेन्नई
मोबाइल: +91 9042231343
ईमेल: editorpiirind@gmail.com
वेबसाइट: www.pressinstitute.in

आई.सी.आर.सी.
लैंडलाइन: +91 11 42211000
ईमेल: newdelhi@icrc.org
वेबसाइट: www.icrc.org/in