प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ दी रेड क्रॉस (आई सी आर सी) वार्षिक पुरस्कार अब क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होंगे। इनके लिए भारत के अतिरिक्त अब भूटान, नेपाल और मालदीव से भी प्रविष्टियों को आमंत्रित किया जाएगा।

चेन्नई के प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और दिल्ली स्थित आई सी आर सी ने इस बार यह फैसला किया है कि किसी मानवीय विषय पर सर्वश्रेष्ठ लेख और चित्र को लेकर दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कार अब से  क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। पहली बार भारत के अलावा भूटान, नेपाल और मालदीव से भी प्रविष्टियों को आमंत्रित किया गया है।

इस बार इन प्रविष्टियों को दो वर्गों में बांटा गया है. इस साल तय की गई थीम है, ‘’स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में नई तकनीकों के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव।’’

• लेख
• चित्र

प्रतियोगिता में दोनों ही वर्गों में पहले तीन स्थानों पर आने वाली प्रविष्टियों को  एक लाख, 70 हज़ार और 40  हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

नियम और शर्तें इस प्रकार हैं:

  • भाग लेने के लिए प्रविष्टि को editorpiirind@gmail.com पर ई मेल करें या  Press Institute of India, RIND Premises, Second Main Road, Taramani CPT Campus, चेन्नई – 600113 के पते पर  31 जुलाई, 2018 तक भेजें।
  • यह लेख या चित्र 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2018 के बीच नेपाल, भूटान, मालदीव या भारत के किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय स्तर के अखबार या पत्रिका में प्रकाशित हुए हों।
  • किसी क्षेत्रीय भाषा में प्रकाशित लेख का शब्दशः अंग्रेजी अनुवाद भेजना अनिवार्य है।
  • दोनों ही वर्गों में प्रति व्यक्ति एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
  • प्रतियोगियों को अखबार या पत्रिका में छपे लेख का सबूत पेश करना होगा।
  • ज्यूरी और आयोजकों के परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इजाज़त नहीं है. मनाही है.
  • ज्यूरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा.

इस प्रतियोगिता के परिणाम सितंबर, 2018 में प्रकाशित किए जाएंगे.

किसी भी जानकारी के लिए इन पतों पर संपर्क करें:

शशि नायर –  निदेशक व संपादक,  प्रेस इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, चेन्नई।

मोबाइल: +91 9042231343

ई मेल: editorpiirind@gmail.com

वेबसाइट: www.pressinstitute.in

दीप्ति सोनी –  कम्युनिकेशंस प्रमुख, आई सी आर सी नई दिल्ली।

मोबाइल नंबर: +91 9810312913

ई मेल: dsoni@icrc.org

वेबसाइट: www.icrc.org/in

आईसीआरसी पुरस्कारों से संबंधित और जानकारी:

मानवीय विषयों की रिपोर्टिंग के दस सालों का लेखाजोखा