अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाने के क्रम में, भारतीय रेड क्रॉस संस्थान ने ९ मई, २०१६ को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में  अनऔपचारिक रूप से  रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक के सम्मान में उनकी अर्ध -प्रतिमा का अनावरण किया. अर्ध- प्रतिमा एवं प्लाक का अनावरण राज्य सभा के संसद सदस्य श्री अविनाश राय खन्ना एवं आई सी आर एस के उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आई आर सी एस ‘इंडिया फर्स्ट ऐड मैन्युअल’ का विमोचन संघीय मंत्री एवं आई आर सी एस के अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा की पत्नी एवं चेतना फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती मल्लिका नड्डा के कर कमलों द्वारा किया गया।

रेड क्रॉस दिवस की ऑन लाइन निबंध, चित्रकला, एवं फोटोग्राफ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्रीमती मल्लिका नड्डा, श्री खन्ना, युथ अफेयर्स के सचिव श्री राजीव गुप्ता एवं आई आर सी एस के कार्यकारी महासचिव श्री वीर भूषण, आई ऍफ़ आर सी एस के दक्षिणी एशिया के कंट्री कलस्टर श्री लेओन प्रोप तथा आई सी आर सी, नई दिल्ली के क्षेत्रिय प्रतिनिघिमण्डल की प्रधान श्रीमती मैरी वंटज द्वारा पुरूस्कार भी प्रदान किये गए।