2014 में आई. सी. आर. सी. नई दिल्ली ब्लॉग के प्रारंभ होने के बाद से, इस मंच के साथ हमारे पाठकों की बातचीत और सहयोग अभूतपूर्व और जबरदस्त रहा है । खासकर ये जानकर हमें बहुत ख़ुशी की अनुभूति हुई की  आई. सी. आर. सी.  नई दिल्ली  ब्लॉग के हमारे पाठक समुदाय अब इस ब्लॉग को हिंदी तथा अन्य दक्षिणी एशियाई  भाषाओं में पढ़ने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

आपको याद होगा की हाल ही में नेपाल में आए भूकंप के मद्देनजर, आई. सी. आर. सी. नई दिल्ली ब्लॉग ने अंग्रेजी के साथ साथ, नेपाली भाषा में भी नेपाल भूकम्प सम्बंधित जानकारियों को आप तक पहुंचाया था।

आज आई. सी. आर. सी. नई दिल्ली ब्लॉग अपने हिंदी संस्करण पेज का शुभारंभ  करने जा रहा है। हमें अपने पाठकों को ये सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है की अब हम मानवीय चिंता के विषयों पर लिखे जाने वाले सभी मुख्य ब्लॉग पोस्ट हिंदी में भी पोस्ट किये जाएंगे ।

हम उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने आई. सी. आर. सी. नई दिल्ली के इस यात्रा के दौरान हमें महत्वपूर्ण सुझाव देकर हमारा साथ दिया।  हमें उम्मीद है की आप ऐसे ही आगे भी हमारा साथ देते रहेंगे।

पढ़ने का आनंद लीजिये !